24 Apr 2024, 18:39:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन का शानदार ऑफर - अब रिचार्ज कराने पर मिलेगा गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 1:02PM | Updated Date: Jul 31 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने भी अब अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। दरअसल, दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए रिवार्ड्स नाम से एक स्कीम को पेश किया है।
 
उपभोक्ता कंपनी की नई स्कीम का लाभ सिर्फ सीमित समय के लिए उठा सकते हैं। नई स्कीम के तहत हर एक उपभोक्ता को रिचार्ज पर गिफ्ट दिया जाएगा। कंपनी गिफ्ट के रूप में उपभोक्ता को कैशबैक, एक्स्ट्रा डेटा, मिस्ड कॉल इनटिमेशन और एसएमएस की सर्विस दे सकती है। यह गिफ्ट उपभोक्ता को 72 घंटे के अंदर मिल जाएगा। यदि उपभोक्ता ज्यादा पैसे का रिचार्ज करवाते हैं, तो उन्हें गिफ्ट भी बड़ा मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »