29 Mar 2024, 11:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वीवो एक बार फिर नए स्मार्टफोन के साथ उतरेगा मार्किट मैं जाने इसके फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2019 2:14AM | Updated Date: Jul 24 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Vivo Z5 स्मार्टफोन की तस्वीर लाँच से पहले इस फोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर सामने आ रही हैं। जिससे की फोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आ रही हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को 31 जुलाई को पेश किया जायेगा। जिसमें इस फोन के बारे में सारी जानकारी सामने आयेगी। इससे पहले इस फोन को चीनी साइट टीना पर पेश किया गया था। इस फोन को तीन रंग में उपलब्ध किया गया था। इस फोन को अब कुछ जानकारी सामने आयी हैं, जिसमें इसके बारे में पता चला हैं।

इस फोन को 31 जुलाई को पेश किया जायेगा। इस फोन में दमदार बैटरी दी जा सकती हैं। फोन के रियर पैनल की बात करे तो इसके रियर में तीन कैमरे दिए जा सकते है जो कि फोटो ग्राफी के लिए काफी दमदाकर हो सकता है इसके सेंसर को लेकर कहा जा रहा हैं कि एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता हैं। इस फोन की डिस्प्ले में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि सुरक्षा के लिए बहुत ही दमदार हैं। इस फोन के सामने वाले कैमरे की बात करे तो इसको लेकर खबर सामने आयी है कि इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता हैं। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4420 एमएएच की बैटरी दी जा सकती हैं। फोन को स्टोरेज के आधार पर अलग अलग वेरिएंट में पेश किया जा सकता हैं। इस फोन को सबसे पहले चीन में पेश किया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »