29 Mar 2024, 03:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज लॉन्‍च होगा शाओमी का ये शानदार मोबाइल - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:31PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज अपना Mi A3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस मोबाइल को  स्पेन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट भारतीय समय अनुसार शाम 6.30 से शुरू हेागा। वहीं स्पेन के समय अनुसार इसे दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं अफवाह भी है कि यह फोन Mi CC9e स्मार्टफोन से मिलता जुलता है।
 
इस फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। इसके आधिकारिक लॉन्च बाद ही इसकी वास्तविक कीमत सामने आयेगी। अगर इसकी कीमत को Mi CC9e के समान मानें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,299 युआन यानी लगभग 13,000 रुपये हो सकती है। 
 
आपको जानाकरी दे दें कि इसके लॉन्च होने से पहले इसके कई लीक सामने आ चुके हैं। और हाल ही में इंटरनेट पर फोन के लाइव फोटो और रिटेल बॉक्स लीक हुए थे। जिससे इस फोन की डिजाइन और फीचर्स के बारे में काफी कुछ पता चला है। अब देखना ये होगा कि क्या ये लीक सही साबित होतें हैं। किसी अनजान टिप्स्टर ने जीएसएम अरीना वेबसाइट को इसकी कुछ तस्वीरें भेजी हैं।
 
जो तस्वीरें सामने आयी हैं उन्हें देखकर पता चलता है कि कि Mi A3 वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आएगा। हालांकि, यहां ब्लैक कलर में भी एक फोन नजर आ रहा है।  डिजाइन की बात करें तो फोन में आपको नॉचलेस डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगा। वहीं फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल के AI प्राइमरी कैमरे के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा पता चला है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी प्रोसेसर से लैस होगा। और साथ ही फोन यह 6.08 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ आयेगा। UD फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला यह फोन 4,030mAh की बड़ी दी जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »