मुंबई। चीनी की दिग्गज टेक कंम्पनी लेनोवे ने हाल ही में एक नये स्मार्ट माउस की घोषणा की है। और यह माउस वाॅयस कंट्रोल फीचर के साथ-साथ कईं महत्वपूर्ण फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस माउस की कीमत कंम्पनी ने 299 युआन यानि भारतीय मुद्रा अनुसार लगभग 3000 रूपये रखी है।
जैसा कि हमने उपर बताया कि यह वॉइस वॉइस कंट्रोल डिवाइस है और यह वॉइस इनपुट ले सकता है। इसके अलावा यह रीयल टाइम ट्रांसलेशन फीचर के साथ भी आता है जो 26 भाषाओं को सर्पोट करता है। यानि आप इसके माघ्यम से एक भाषा को अन्य 25 भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकतें हैं। यह स्मार्ट माउस 4DPI एडजस्टेबल के साथ 600/1200/2400/4000 को सपॉर्ट करता है। अगर वॉइस कंट्रोल की बात करें तो यह चायनीज और अंग्रेजी भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस माउस को बनाने में ब्लू लाइट पोजिशनिंग टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
इस माउस को लकड़ी, ग्लास, क्लाथ और दूसरे सरफेस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेनोवो का यह स्मार्ट माउस आर्टिफिशल इंटेलीजेंस क्लाउड सर्विस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करता है। इसके अलावाए यह स्मार्ट माउस डीप लर्निंग का भी इस्तेमाल करता है। इसकी मदद से यह रिकॉग्निशन एक्यूरेसीए एप्लीकेशन फील्ड और कंट्रोल फंक्शन को बेहतर बनाता है। इस माउस के भौतिक आकार की बात करें तो इसकी साइज 110x61x32mm है। और इससे बनाने के लिए एबीएस पदार्थ को काम में लिया गया है। कंम्पनी ने अभी इस माउस को भारत में लॉन्च नहीं किया है। इसके भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी भारत में कीमत क्या होगी ये देखना दिलचस्प रहेगा।