16 Apr 2024, 09:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में उपलब्ध होंगी ई-सिम आधारित 2 अरब डिवाइसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:43AM | Updated Date: Jul 3 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  2025 तक बाजार में ई-सिम आधारित डिवाइसेज की संख्या करीब 2 अरब पहुंचने की उम्मीद है। 2018 में ई-सिम बेस्ड डिवाइसेज की संख्या 364 मिलियन थी। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी सामने आई है।  रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा मुख्यत: स्मार्टफोन्स और एंटरप्राइज इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइसेज की वजह से होगा। इसके साथ ही 2025 तक ज्यादातर ई-सिम बेस्ड डिवाइसेज में एक हार्डवेयर चिप-बेस्ड ईसिम सलूशन भी होगा।

इसके बाद इंटिग्रेटेड सिम-बेस्ड सलूशन में बढ़ोतरी होगी। काउंटपॉइंट रिसर्च के रिसर्च ऐनालिस्ट सत्यजीत सिन्हा ने एक बयान में कहा, 'ई-सिम के बढ़ावे से क्रान्तिकारी बदलाव होंगे और यह देखना होगा कि किस तरह डिवाइसेज में कनेक्टिविटी ऐक्टिवेट और मैनेज होगी। ई-सिम के कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के चलते डिवाइस निमार्ताओं को डिवाइसेज में कम ज्यादा जगह मिलती है। इसके अलावा ज्यादा सिक्यॉरिटी, री-प्रोग्रैमेबालिटी और बैटरी बचत जैसी चीजें भी आॅफर होती है जो ट्रडिशन सिम कार्ड ऑफर नहीं करते।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »