20 Apr 2024, 01:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

12 जून को लॉन्‍च होगा XIAOMI MI 9T स्मार्टफोन - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 1:51PM | Updated Date: Jun 6 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Xiaomi ने अपने Mi 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में महीने में लॉन्च किया था। हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि इसके एक नए और एडवांस वर्जन को कंपनी की ओर से 12 जून को लॉन्च किया जाने वाला है, यह मोबाइल फोन Xiaomi Mi 9T के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि ऐसा कहा जा सकता है कि यह एक नए स्मार्टफोन नहीं है, यानी Xiaomi Mi 9T मोबाइल फोन एक नया मोबाइल फोन नहीं है, लेकिन यह Redmi K20 का ही रीब्रांड हो सकता है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को Redmi K20 का नाम बदलकर ही लॉन्च किया जा सकता है। 
 
ऐसा भी कहा जा रहा था कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro मोबाइल फोंस को कई बाजारों में POCO F2 और POCO F2 Pro नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि भारत में इन मोबाइल फोंस को इन्हीं के नए नाम के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, इसका मतलब है कि भारत में यह मोबाइल फोन Xiaomi Mi 9T और Xiaomi Mi 9T Pro के तौर पर ही 15 जुलाई को लॉन्च किये जा सकते हैं।
 
अगर हम Redmi K20 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को K20 Pro के साथ लॉन्च किया गया है। अगर हम एक नई रिपोर्ट पर गौर करें जो कुछ दिनों पहले ही सामने आ रही है, तो आपको बता देते हैं कि पोलैंड को लेकर भी ऐसा ही कुछ सुनने को मिला है। ऐसा माना जरा रहा है कि Xiaomi यूरोप में अपने इन स्मार्टफोंस को मिड-रेंज और लो-एंड ही रहने देना चाहती है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को यानी Redmi K20 Pro को Xiaomi Mi 9T Pro इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इसके स्पेक्स काफी कुछ Xiaomi Mi 9 जैसे हैं। इसके अलावा इन मोबाइल फोंस को रूस के बाजारों में जून महीने में लाया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »