29 Mar 2024, 14:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलजी ने पेश किया मच्छरों को दूर भगाने वाला टीवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:30AM | Updated Date: Jun 4 2019 8:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियोई टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी एलजी ने अपनी मच्छरों को दूर रखने वाली टीवी सेट की श्रृंखला पेश की जो मच्छरों को भगाने का काम करती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 26,900 से 47,500 रु. के बीच है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने बताया एलजी मॉस्किटो अवे टीवी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। इसमें एक अल्ट्रा सॉनिक प्रणाली लगी हुई है जो एक बार चालू होने के बाद मच्छरोें को दूर रखती है। 
 
इसमें ध्वनि तरंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते किसी हानिकारक रेडिएशन के उत्सर्जन के बिना मच्छरों को दूर रखा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक वैश्विक संगठनों के नियमों के अनुरूप है। इसकी जांच भारत के अंतरराष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी एवं विषज्ञान संस्थान में भी की गई है। इस प्रौद्योगिकी में किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन या विष का प्रयोग नहीं किया गया है और ना ही इसे किसी तरह के रखरखाव या दुबारा भरे जाने की जरूरत है। इसके अलावा इस मच्छर भगाने वाली तकनीक का प्रयोग करने के लिए टीवी को हमेशा चालू रखने की भी जरूरत नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »