28 Mar 2024, 19:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एपल ने लॉन्च किया अपना नया आईपॉड - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:19PM | Updated Date: May 30 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एपल ने अपना नया आईपॉड टच लॉन्च कर दिया है। खुशी की बात ये है कि इसमें आप A10 फ्यूजन चिप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आईपॉड टच तीन स्टोरेज वेरिएंट में 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी में उपलब्ध है। . तीनों वेरिएंट की कीमत 18,900 रुपये, 28,900 रुपये और 38,900 रुपये रखी गई है। नए आईपॉड टच में यूजर्स को ग्रुप फेसटाइम फीचर भी दिया जा रहा है।
 
कम कीमत और अच्छे फीचर के साथ ही साथ ये आईपॉड टच 6 आकर्षक कलर्स में भी मिल रहा है। इसके कलर्स में स्पेस ग्रे, वाइट, गोल्ड, पिंक, ब्लू और रेड शामिल है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा। वहीं, एक संभावना ये भी जताई जा रही है कि जून के पहले हफ्ते में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
 
इस शानदार स्टोरेज वाले आईपॉड टच में आप ऑफ लाइन मनोरंजन का पूरा-पूरा आनंद ले सकते हैं। मनोरंजन के लिए आप ढेरों गाने और अन्य सामग्री Apple Music या iTunes Store से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, एपल ने इसे गेम और ऑफर ग्रुप फेसटाइम में और सुधार के मकसद से पेश किया गया है। इसके अलावा इससे परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ चैटिंग और बेहतर हो सकेगी।
 
एपल के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट मार्केटिंग) ग्रेग जोसवियाक ने कहा कि, हम सबसे सस्ते iOS डिवाइस बना रहे हैं। अल्ट्रा थिन और हल्के वजन के डिजाइन वाले iPod touch के बारे में उन्होंने बताया कि, चाहे आप जहां भी जाएं यह डिवाइस हमेशा वीडियो गेम और म्यूजिक के अनुभव को शानदार बनाएगा। बता दें कि, आईपॉड में 4 इंच का डिस्प्ले और दो कैमरे दिए गए हैं।
 
पहला कैमरा पीछे और दूसरा फ्रंट में दिया गया है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 1.2 मेगापिक्सल के साथ आएगा। इतना ही नहीं, एपल म्यूजिक के साथ सब्सक्राइबर 50 मिलियन से भी अधिक गानें डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर चाहे तो इसमें हजारों प्ले लिस्ट और अन्य कंटेट शामिल कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »