19 Apr 2024, 01:14:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Realme X स्मार्टफोन जल्‍द भारत मे होगा लॉन्‍च - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 6:01PM | Updated Date: May 19 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Realme X को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी लॉन्च काय जएगा। हालांकि, यह फोन भारत में अलग स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के CEO माधव सेठ ने दी है। उन्होंने कहा है कि ये जरूरी नहीं है कि Realme X को चीन में जिन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है उन्हीं के साथ भारत में लॉन्च किया जाए। साथ ही फोन की कीमत में बात करते हुए कहा कि फोन को लगभग 18,000 रुपये में पेश किया जाएगा।
 
इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि Realme X का भारतीय वर्जन तीसरा स्पेशल वेरिएंट होगा। इससे पहले गार्लिक और ओनियन स्पेशल वेरिएंट पेश किए जा चुके हैं। वैसे तो अभी Realme X के भारतीय वर्जन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चीन में लॉन्च हुए Realme X के फीचर्स की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
 
Realme X के फीचर्स
 इसमें 6.53-इंच फुल एचडी प्लस एज-टू-एज एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340×1080 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की ड्यूराबिलिटी के लिए कंपनी ने सफायर ग्लास का इस्तेमाल किया है। Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »