मुंबई। रिलायंस जियो ने कंपनी एनुअल प्राइम मेंबरशिप ऑफर की जिससे Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। अब Jio ने अपने मौजूदा कस्टमर्स के लिए इस मेंबरशिप को ऑटो रिन्यू कर दिया है। आपको याद होगा कि रिलायंस जियो ने शुरुआती दौर में प्राइम मेंबरशिप की घोषणा की थी।
प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को एक साल के लिए जियो ऐप्स का फ्री-सब्सक्रिप्शन मिलता है। अब कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों की प्राइम मेंबरशिप फ्री में 1 साल के लिए बढ़ा दी है। अगर आप को चेक करना है कि आपकी प्राइम मेंबरशिप रिन्यू हुई है या नहीं इसके लिए आपको अपने MyJio ऐप में जाना होगा।
ऐप में आपको बायीं ओर नीचे आपको अपना प्लान दिखेगा। प्लान की कीमत के नीचे व्यू डीटेल पर क्लिक करें। इसके बाद जो मेन्यू दिखेगा उसमे आपको जियो प्राइम मेंबरशिप का विकल्प दिखेगा। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपकी प्राइम मेंबरशिप रिन्यू हुई है या नहीं।
ऐसे में ग्राहकों को 99 रुपये का फायदा हुआ है और अब 1 साल तक जियो के ग्राहकों को जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता रहेगा। इस मेंबरशिप के जरिए जियो के ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक, जियो टीवी जैसे ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है। इसके एलावा प्राइम मेंबर्स Jio KBC Play को भी एक्सेस कर सकते हैं।