19 Apr 2024, 04:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब WhatsApp को अपनी पसंद कि भाषा में करें इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 10:24AM | Updated Date: Mar 29 2019 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फेसबुक का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है। वॉट्सऐप हमारी लाइफ का एक ऐसा ज़रूरी हिस्सा हो गया है कि नया फोन लेते ही सबसे पहले हम WhatsApp इंस्टॉल करते हैं। वॉट्सऐप हम सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब, व्हॉट्सएप का इस्तेमाल न सिर्फ बड़े शहरों में बल्कि गांवों और दूर दराज के इलाकों में भी तेजी से बढ़ा है। लेकिन अभी भी कई ऐसे यूज़र्स हैं जिन्हें नहीं पता कि हम वॉट्सऐप पर अलग-अलग भाषा में भी चैटिंग कर सकते हैं।

 बता दें कि वॉट्सऐप में टोटल 40 भाषा दी गई हैं और एंड्रॉयड 60 भाषा को सपोर्ट करता है। इसमें से 12 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं, जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ जैसे लोकल लैंग्वेज हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान से तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंद की भाषा में व्हॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
 
इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp की सेटिंग्स में जाना होगा। अब आपको मेन मेन्यू बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाना होगा, अब आपको चैट में जाकर ऐप लैंग्वेज ओपन करें। अब आप अपनी भाषा को चुनें। यहां दूसरे नंबर पर Chat का ऑप्शन दिखेगा, इसे सेलेक्ट कर लें। इसमें सबसे ऊपर लैंग्वेज का ऑप्शन दिखेगा, यहां टैप करें। टैप करने के बाद आपके सामने 12 भाषाओं की लिस्ट खुल जाएगी। यहां आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
 
सबसे पहले ऐप की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद जनरल पर टैप करें। अब आपको लैंग्वेज ऐंड रीजन पर जाना होगा। इसके बाद आपको आईफोन लैंग्वेज सिलेक्ट करना है। अब अपने पसंद के भाषा का चुनाव कर सकते हैं। अब आप जब भी अपना वॉटसऐप ओपन करेंगे तो आपके सामने टेक्स्ट उसी भाषा में दिखेगा, जिस भाषा का अपने चुनाव किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »