29 Mar 2024, 06:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो लेकर आया सेलिब्रेशन पैक, यूजर्स को मिल रहा ये ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 10:37AM | Updated Date: Mar 16 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर जियो सेलिब्रेशन पैक कुछ यूजर्स को देना शुरू कर दिया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। जियो सेलिब्रेशन ऑफर इस बार चार दिनों के लिए उपलब्ध होगा। जबकि पिछली बार ये ऑफर 5 दिनों के लिए उपलब्ध था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को रोजाना अतिरिक्त 2 जीबी डेटा मिलता है। नई ऑफर में जियो सिर्फ 8 जीबी फ्री डेटा प्रदान कर रही है। 
बता दें कि जियो ने सेलिब्रेशन पैक को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। जिसके बाद में कंपनी ने नवंबर के अंत तक बड़ा दिया था। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो सेलिब्रेशन ऑफर 4 दिनों के लिए कुछ यूजर्स को मिल रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 8 जीबी डेटा 4 दिनों के लिए मिल रहा है। 
 
रिलायंस जियो सेलिब्रेशन ऑफर आपको मिल रहा है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले माय जियो एप पर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आपको माय प्लान सेक्शन पर जाना होगा। यहां आपको अपके करेंट प्लान की जानकारी मिलेगी। यहां सेक्शन हर दिन 12 बजे अपडेट हो जाता है। अगर आपको ये ऑफर मिल रहा होगा तो आपको इसकी जानकारी यहीं नजर आएगी। 
 
बता दें कि ये ऑफर सिर्फ कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये ऑफर सभी यूजर्स को नहीं मिल रहा है। पहले भी जियो सेलिब्रेशन पैक ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें जियो का ये ऑफर मिल रहा है। जियो का ये ऑफर पूरी तरह से फ्री है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »