29 Mar 2024, 06:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : घर में जमशेदपुर की दूसरी जीत, चेन्नई की छठी हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 3:57PM | Updated Date: Nov 26 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरे साल खेल रहा जमशेदपुर एफसी जीत की पटरी पर लौट आया है और उसने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को रविवार को 3-1 से हराया। मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन की पांचवें सीजन में यह छठी हार है जबकि मेजबान टीम की तीसरी जीत है।
 
जमशेदपुर को अपने पिछले मैच में एफसी पुणे सिटी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। घर में उसने नवम्बर के पहले सप्ताह में एफसी गोवा को 4-1 से हराया था। जमशेदपुर ने घर में मिली इस बड़ी जीत से प्रेरणा लेते हुए पुणे के हाथों मिली हार का गम भुला दिया और एक बड़ी जीत के साथ जीत की पटरी पर लौटने का ऐलान किया। दूसरी ओर, पिछले मैच में पुणे को 4-1 से हराकर अपना खाता खोलने वाली चेन्नई की टीम एक बार फिर हार से हलकान नजर आई।
 
मेजबान टीम के लिए पाब्लो मोरगाडो ने 14वें, कार्लोस काल्वो ने 29वें (पेनल्टी) तथा मारियो अर्क्वेस ने 72वें मिनट में गोल किया। रफाएल अगस्तो ने 68वें मिनट में हासिल पेनल्टी पर चेन्नई के लिए पहला गोल कर मैच में रोमांच ला दिया था लेकिन इसके तुरंत बाद चेन्नई ने एक और गोल खाते हुए करारी शिकस्त झेल ली। चेन्नई आठ मैचों से छह हार के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर ही काबिज है। इस जीत के साथ जमशेदपुर ने दो स्थानों की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »