29 Mar 2024, 07:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्राजील और फ्रांस ने आसान जीत दर्ज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2015 5:09PM | Updated Date: Jun 10 2015 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मांट्रियल। स्टार स्ट्राइकर मार्टा के रिकाॅर्ड 15वें विश्व कप गोल की मदद से ब्राजील ने महिला विश्व कप फुटबाॅल में दक्षिण कोरिया को 2.0 से हराया जबकि फ्रांस ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 1.0 से मात दी। मार्टा ने ग्रुप ई के मुकाबले में दूसरे हाॅफ में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। अब वह जर्मनी की बर्जिट प्रिंज को पछाड़कर महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई। ब्राजील के लिए दूसरा गोल 37 बरस की फोरमिगा ने किया।
 
ब्राजील ग्रुप ई में शीर्ष पर है। स्पेन और कोस्टा रिका ने 1.1 से ड्रॉ खेला। ब्राजील को अगला मैच स्पेन से खेलना है जबकि दक्षिण कोरिया का सामना कोस्टा रिका से होगा। ग्रुप एफ में फ्रांस ने यूजीनी ली सोमेर के गोल की मदद से इंग्लैंड को हराया। इस ग्रुप में मैक्सिको और कोलंबिया ने 1.1 से ड्रॉ खेला।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »