24 Apr 2024, 09:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा को कड़े सुधारों की जरूरत: आईओसी प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2015 1:52PM | Updated Date: Jun 9 2015 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक ने कहा है कि विवादों से घिरे फीफा को ‘कड़े ’ लेकिन जरूरी सुधारों की जरूरत है। आईओसी अध्यक्ष ने कहा कि विश्व फुटबॉल की शीर्ष ईकाइ में संकट 2002 के मतों के बदले रिश्वत प्रकरण से बड़ा है जब साल्ट लेक सिटी को शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपे जाने में भ्रष्टाचार पर विवाद पैदा हुआ था।
    
उन्होंने कहा हमें अपने अनुभव से पता है कि आमूलचूल बदलाव कितना दर्दनाक होता है, लेकिन यह जरूरी है। हमने अतीत में ऐसा देखा है। ऐसा करके ही आईओसी अपनी विश्वसनीयता बहाल कर सकी। उन्होंने कहा हम फीफा को इन सुधारों के लिए प्रेरित करेंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »