28 Mar 2024, 22:02:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएल : एफसी गोवा ने मुंबई को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 10:39AM | Updated Date: Oct 26 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। आक्रामक रणनीति के साथ खेल रही एफसी गोवा टीम ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हरा दिया। यह गोवा की लगातार दूसरी और घर में पहली जीत है। दूसरी ओर एफसी पुणे सिटी को 2-0 से हराकर नए सीजन में जीत का खाता खोलने वाली मुंबई सिटी एफसी को सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी।
 
इस जीत से गोवा तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि अपने चौथे मैच के बाद मुंबई सिटी एफसी सातवें स्थान पर खिसक गई है। गोवा ने अंतिम मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराया था। अब तक तीन मैच खेल चुकी गोवा ने सीजन की शुरुआत नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के साथ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »