28 Mar 2024, 21:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फ्रांस और क्रोएशिया ने बनाई 2-0 की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 6:41PM | Updated Date: Sep 15 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिली। बेनॉयट पेयरे और लुकास पोइली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप सेमीफाइनल में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने अमेरिका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पेयरे ने फ्रांस के लिए डेविस कप में शानदार पदार्पण करते हुए शुक्रवार को पाब्लो कारेनो बुस्ता को आसानी से लगभग दो घंटे में 7-5 6-1 6-0 से हराकर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। पेयरे की शानदार जीत के बाद फ्रांस के नंबर एक खिलाड़ी पोइली रोबर्टो बतिस्ता अगुत को तीन घंटे 41 मिनट तक चले पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 3-6 7-6 6-4 2-6 6-4 से पराजित कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »