25 Apr 2024, 15:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कांसटेनटाइन ने संभावित खिलाड़ियों की संख्या 26 की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2015 7:47PM | Updated Date: Jun 5 2015 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांसटेनटाइन ने ओमान और गुआम के खिलाफ होने वाले 2018 विश्व कप के आरंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैचों के लिए संभावित खिलाड़ियों की संख्या को 26 तक सीमित कर दिया। अंतिम तैयारी शिविर के लिए बेंगलुरू रवाना होने से पहले 12 खिलाड़ियों को बाहर किया गया।

 

यहां अंबेडकर स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग के बाद टीम बेंगलुरू जाएगी। दो मैचों के लिए जब अंतिम टीम का चयन किया जाएगा तो उसमें 23 सदस्य होंगे। भारत बेंगलुरू के कांतिवीरा स्टेडियम में 11 जून को ओमान से भिड़ेगा जबकि गुआम के खिलाफ उसका मुकाबला 16 जून को गुआम में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप डी में ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और गुआम के साथ रखा गया है।

 

संभावित 26 खिलाड़ी इस प्रकार हैं (गोलकीपर) सुब्रत पाल, लैशराम प्रेम कुमार सिंह, संजीबन घोष और गुरप्रीत सिंह संधू। डिफेंडर: रिनो एंटो, लालचुआनमाविया, रीगन सिंह, धनचंद्र सिंह, अर्नब मंडल, गुरविंदर सिंह, संदेश झिंगन और अगस्तीन फर्नांडिज। मिडफील्डर: केविन लोबो, मोहम्मद रफीक, युगेनसन लिंगदोह, सीके विनीत, जैकीचंद सिंह, सैत्यासेन सिंह, सहनाज सिंह, धनपाल गणेश, मंदार राव देसाई और फ्रांसिस फर्नांडिज। फारवर्ड: सुनील क्षेत्री, रोबिन सिंह, होलीचरण नारजरी और जेजे लालपेखलुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »