26 Apr 2024, 01:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा विवाद से 2022 विश्व कप पर कोई असर नहीं: आयोजक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2015 3:26PM | Updated Date: Jun 4 2015 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। कतर विश्व कप (2022) के आयोजको ने कहा है, कि फीफा में चल रही नाटकीय घटनाओं का देश में (2022) में होने जा रहे विश्व कप की तैयारियों पर किसी भी प्रकार असर नहीं हुआ है। सेप ब्लाटर के अचानक इस्तीफ दे देने और इससे पहले फीफा के अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से मच रहे हडकंप के बीच पहली बार कतर विश्व कप (2022) के आयोजको ने सीधे बयान जारी करते हुए कहा फीफा की हाल की घटनाओं का (2022) के फीफा विश्व कप की तैयारियों पर किसी प्रकार का असर नहीं होगा। एक वेबसाइट के अनुसार आयोजको का दावा है कि इस विश्व कप तैयारियों का काम अपने  समय सीमा से भी आगे चल रहा है। विश्व कप में प्रयोग में लाए जाने वाले पांच स्टेडियमों का काम पहले ही शुरू हो चुका है।
       
कतर के विश्व कप जैसे बड़े आयोजन की क्षमताओं पर उठाए जा रहे सवालों के बीच आयोजको ने कहा कतर की उस दिन से ही आलोचना की जा रही है, जब से उसे इसकी मेजबानी का अधिकार मिला है, लेकिन हम इसका सफल आयोजन करके इस क्षेत्र को पहली बार मिली मेजबानी को सही साबित करना चाहते हैं। ब्लाटर के अचानक इस्तीफे और अमेरिका तथा स्विस अधिकारियों द्वारा 2022 विश्व कप मेजबानी दिए जाने की प्रक्रिया की जांच के बाद से कतर की मेजबानी वापस लिए जाने तक की मांग उठने लगी थी।
 
इंग्लैंड फुटबॉल के प्रमुख ग्रेग डाइके ने कहा कि फीफा पर 17 सालों तक राज करने वाले ब्लाटर के इस्तीफ के बाद कतर को नर्वस हो जाना चाहिए। कतर विश्व कप के आयोजको ने सभी आरोपो का निराधार बताते हुए कहा विश्वकप की दावेदारी प्रक्रिया पर उसके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »