25 Apr 2024, 16:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन पुरस्कार विजेता सी प्रसाद का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2015 1:13PM | Updated Date: Jun 4 2015 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मशहूर फुटबॉलर और अर्जुन पुरस्कार विजेता सी प्रसाद का दिल्ली में बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 70 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बिहार फुटबॉल संघ ने एक बयान में उनके निधन की जानकारी दी।
    
उन्हें 1971 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। इसी साल वह मलेशिया में एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के कप्तान रहे। पटना फुटबॉल क्लब के लिए कैरियर की शुरूआत करने वाले प्रसाद बाद में कोलकाता चले गए और मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग तथा ईस्ट बंगाल के लिए खेला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »