29 Mar 2024, 16:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्लाटर ने दिया फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2015 10:58AM | Updated Date: Jun 3 2015 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सेप ब्लाटर ने मंगलवार को फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। स्विट्जरलैंड के 79 वर्षीय अधिकारी ब्लाटर 17 साल से फीफा अध्यक्ष थे और शुक्रवार को ही उन्हें एक और कार्यकाल के लिए चुना गया था। ब्लाटर ने कहा कि उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए जल्दी ही विशेष कांग्रेस बुलाई जाएगी।
 
भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही फीफा में व्यापक सुधार की जरूरत है और मैंने अपने पुनर्चुनाव के बाद अपनी अध्यक्षता पर गंभीरता से विचार किया। ऐसा नहीं लग रहा था कि फुटबॉल की दुनिया के सभी लोगों ने वोट का समर्थन किया हो। स्विस पुलिस द्वारा ज्यूरिख के एक होटल से फीफा के दो उपाध्यक्षों सहित सात अधिकारियों की गिरफ्तारी के एक सप्ताह से भी कम वक्त में ब्लाटर ने इस्तीफा दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »