19 Apr 2024, 20:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय अंडर-17 लड़कियों को द.अफ्रीका ने 5-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 4:46PM | Updated Date: Jul 19 2018 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-17 लड़कियों के खिलाफ मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ब्रिक्स अंडर-17 फुटबाल टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 5-1 के बड़े अंतर से जीत अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम के लिये एकमात्र गोल वनलालरियातिरी ने 40वें मिनट में करते हुए हार के अंतर को कुछ कम किया जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे हाफ में ही चार गोल दाग दिये। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में अच्छी शुरूआत की थी लेकिन 25वें मिनट तक भारतीय गोलकीपर अर्चना अरूमुगम ने विपक्षी टीम को नियंत्रित रखा।
 
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले हाफ में गोल कर 1-0 की बढ़त ली। मैच के 15 मिनट बाद भारत को बराबरी का गोल मिल गया। समीक्षा के जबरदस्त क्रॉस पर वनलालरियातिरी ने टीम के लिये बराबरी का गोल किया और पहले हाफ तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। हालांकि दूसरे हाफ में मेजबान टीम की लड़कियों ने 20 मिनट के भीतर ही चार गोल दाग दिये और सभी तीनों अंक अपने नाम किए। भारतीय जूनियर महिलाएं अब अगले मैच में रूस के खिलाफ खेलेगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »