28 Mar 2024, 20:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाइनल में फ्रांस का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: क्रोएशियाई कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 4:37PM | Updated Date: Jul 13 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अतिरिक्त समय में हराने के बाद क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डालिच ने कहा है कि फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में थकान कोई मसला नहीं होगा। क्रोएशिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मारियो मेनजुकिच ने 109वें मिनट में विजयी गोल दागा। 
 
क्रोएशिया ने पिछले दो सप्ताह में डेनमार्क और मेजबान रूस के खिलाफ भी अतिरिक्त समय और पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। डालिच ने कहा, यह शानदार था। अतिरिक्त समय में कोई भी मैदान से बाहर नहीं जाना चाहता था। यह खिलाड़ियों का जज्बा दिखाता है। किसी ने अंतिम समय तक हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, हम फाइनल के लिए तैयार थे और हैं।
 
अतिरिक्त समय तक खेलने से दिक्कत हो सकती है जबकि दूसरी ओर फ्रांस को अतिरिक्त समय आराम के लिये मिल गया लेकिन फिर भी हम तैयार हैं। कोच ने कहा, हम इसे टूर्नामेंट के पहले मैच की तरह खेलेंगे। उन्होंने कहा, हमारी टीम खेल के सभी पहलुओं में बेहतर थी। हमने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से बेहतर प्रदर्शन किया। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि कोई दबाव नहीं लेना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »