28 Mar 2024, 17:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया : बेल्जियम कोच रॉबर्तो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 6:17PM | Updated Date: Jul 12 2018 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट पीटसबर्ग। बेल्जियम के कोच रॉबर्तो मार्तिनेज ने फ्रांस के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में एक गोल से मिली हार के बाद कहा कि तकदीर ने उनकी टीम का साथ नहीं दिया। मार्तिनेज ने कहा, यह काफी कड़ा मुकाबला था। इसमें कोई बड़े निर्णायक पल नहीं आए। एक एक खराब पल ने सब कुछ बदल दिया।
 
उन्होंने कहा, फ्रांस के डिफेंस को श्रेय जाता है जिसने हमें इतने मूव के बावजूद गोल नहीं करने दिया। हमारी किस्मत ने साथ नहीं दिया। बस यही फर्क था। उन्होंने कहा,  इस हार के बावजूद मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं फ्रांस को बधाई देता हूं और फाइनल के लिये शुभकामना भी। बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील को हराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »