29 Mar 2024, 19:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी ल्यू बने रहेंगे कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 2:42PM | Updated Date: Jul 5 2018 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। गत चैंपियन जर्मनी के फुटबाल विश्व कप के लीग चरण में बाहर होने के बाद भी कोच जोकिम ल्यू टीम के साथ बने रहेंगे। दैनिक बिल्ड और स्पोर्ट बिल्ड पत्रिका के मुताबिक 58 साल के ल्यू जर्मनी के साथ बने रहेंगे और राष्ट्रीय टीम का गठन करेंगे। जर्मनी की टीम मैक्सिको और दक्षिण कोरिया से अप्रत्याशित हार के कारण विश्व कप में अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही थी।
 
जर्मनी के लिए 1938 के बाद फुटबाल विश्व कप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी जो ल्यू के 12 साल के करियर में एक धब्बे की तरह हैं। जर्मनी फुटबॉल संघ (डीएफबी) ने इस खबर की अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन ल्यू का करार 2022 विश्व कप तक का है। टीम के रूस से लौटने के बाद डीएफबी ने कहा था कि वह ल्यू को बर्खास्त नहीं करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »