20 Apr 2024, 12:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन गोल्‍डन बूट की रेस में सबसे आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 11:30AM | Updated Date: Jul 5 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन रूस में चल रहे फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट के राउंड 16 मैच समाप्त हो जाने के बाद सर्वाधिक गोलों के लिए गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।  राउंड 16 समाप्त हो जाने के बाद फ्रांस, उरुग्वे, ब्राजील, बेल्जियम, स्वीडन, इंग्लैंड, रूस और क्रोएशिया की टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
 
6 जुलाई को होने वाले क्वार्टरफाइनल में फ्रांस बनाम उरुग्वे का निज्नी नोवगोरोद में और ब्राजील बनाम बेल्जियम का कजान में मुकाबला होगा, जबकि 7 जुलाई को स्वीडन बनाम इंग्लैंड का समारा में और रूस बनाम क्रोएशिया का सोच्चि में मुकाबला होगा।  इंग्लैंड के केन अब तक छह गोल कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।
 
केन के छह गोल में एक हैट्रिक शामिल : केन के छह गोल में एक हैट्रिक भी शामिल है। केन के नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु हैं जो चार गोल कर चुके हैं। केन ने पनामा के खिलाफ हैट्रिक जमाई और ट्यूनीशिया के खिलाफ दो गोल किए। उनके तीन गोल पेनॉल्टी पर हुए हैं। लुकाकु ने ट्यूनीशिया और पनामा के खिलाफ दो-दो गोल किए। 
 
टूर्नामेंट में अब तक कुल 146 गोल हो चुके हैं, जिनमें से बेल्जियम की टीम 12 गोल कर सबसे आगे है। अब तक विपक्षी गोल पर सबसे ज्यादा प्रयास करने वाले खिलाड़ियों में ब्राजील के सुपरस्टार नेमार सबसे आगे हैं, जिन्होंने 24 प्रयास किये हैं। राउंड 16 चरण तक टूर्नामेंट में 189 येलो और चार रेड कार्ड दिखाए गए हैं और 43139 पास पूरे हुए हैं। डिफेंस के मामले में मेजबान रूस का कोई जवाब नहीं है, जिसने अब तक 196 क्लीयरेंस और बचाव किए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »