19 Apr 2024, 09:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : क्रोएशिया ने डेनमार्क को किया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 2:18PM | Updated Date: Jul 2 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निझनी नोवोगोरोड। पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए। क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए। 
 
डेनमार्क ने मैच में दमदार शुरुआत की और पहले मिनट में ही बढ़त बना ली। डेनमार्क के डिफेंडर जोनास नुडसेन ने दाईं छोर से बॉक्स में थ्रो दिया जिस पर गोल दागकर मैथियास जोग्रेनसन ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। डेनमार्क की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। चौथे मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक ने बॉक्स के अंदर मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी। क्रोएशिया को बराबरी का गोल दागने के बाद 11वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली लेकिन इवान पेरीसिक गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। पेरीसिक को 29वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाने का एक और मौका मिला लेकिन वह चूक गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »