25 Apr 2024, 12:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान दर्शक ने खिलाड़ी पर फेंका आग का गोला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2015 4:00PM | Updated Date: Mar 29 2015 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्रेड। यूरो कप क्वालीफायर के तहत खेले गए मोंटेनेग्रो के खिलाफ एक मैच के दौरान एक दर्शक ने आग का गोला रूसी गोलकीपर के सिर पर फेंक दिया। इससे वह रूस के गोलकीपर इगोर एकिनफीव बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा और 30 मिनट तक मैच रुका रहा।
 

दो बार फेंका गया रूसी खिलाड़ी पर फ्लेर
पोडगोरिका खेले गए मुकाबले में मैच के शुरू होने के महज 20 सेकंड के अंदर ही किसी ने दर्शकदीर्घा से एक फ्लेर रूस के गोलकीपर इगोर एकिनफीव के सिर पर फेंका। इसके बाद दूसरे हाफ में रूस के एक अन्य खिलाड़ी दमित्री कोंबारोव पर भी किसी चीज से हमला किया गया। इससे मैदान में और तनाव बढ़ा और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
 

गर्दन में चोट, शरीर के कुछ हिस्से जले
रूस के खिलाड़ियों ने इसके बाद तत्काल मैदान छोड़ दिया और फिर मोंटेनेग्रो टीम भी बाहर चली गई। इसके बाद स्टेडियम में घोषणा की गई कि मैच अब दोबारा शुरू नहीं होगा। चिकित्सकों के अनुसार, इगोर की चोट गहरी है। उनके गर्दन में चोट है और शरीर के कुछ हिस्से जल भी गए हैं। रूस और मोंटेनेग्रो ग्रुप-जी में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के चार मैचों में पांच-पांच अंक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »