29 Mar 2024, 02:25:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : जापानी टीम के पास क्वालीफाई का मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2018 12:23PM | Updated Date: Jun 28 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समारा। 'छुपी रूस्तम' निकली एशियाई टीम जापान फीफा विश्वकप से पहले ही बाहर हो चुकी पोलैंड के खिलाफ आज ग्रुप एच से अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने उतरेगी। ग्रुप एच से जापान दो मैचों में कोलंबिया को हराकर और सेनेगल से ड्रॉ खेलने के बाद चार अंक लेकर फिलहाल शीर्ष पर है जबकि सेनेगल की भी यही स्थिति है। जापान यदि आखिरी पायदान की पोलैंड से ड्रॉ भी करती है तो दूसरे दौर में वह जगह बना सकती है। 
 
जापान के नए कोच अकीरा निशिनो आक्रामक खेल पर भरोसा करते हैं और उन्हे भरोसा है कि अपने दोनों मैच हार गयी पोलैंड पर वह जीत दर्ज कर लेंगे। सेनेगल के खिलाफ टीम ने अपने रविवार को मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला था। जापान ने 78वें मिनट में बराबरी का गोल करते हुए हार टाल दी थी। फीफा रैंंिकग में आठवें नंबर की टीम पोलैंड अपने दोनों मैच हार गयी है ऐसे में जापान के लिए क्वालीफाई करने का यह सुनहरा मौका होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »