26 Apr 2024, 05:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : कोस्टा रिका-स्विट्जरलैंड में जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 11:40AM | Updated Date: Jun 27 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निज्नी नोवगोरोद। सर्बिया के खिलाफ राजनीतिक रूप से विवादों में आये मुकाबले को 2-1 से जीतने के बाद स्विट्जरलैंड की टीम विश्वकप से बाहर हो चुके कोस्टा रिका के खिलाफ बुधवार को जब ग्रुप ई मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य ड्रॉ हासिल कर नॉकआउट में पहुंचना होगा। स्विटजरलैंड के ग्रुप ई में दो मैचों से चार अंक हैं और पांच बार का चैंपियन ब्राजील भी इसी ग्रुप में चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। सर्बिया के तीन अंक हैं और कोस्टा रिका दोनों मैच हारकर बाहर हो चुका है। स्विटजरलैंड की टीम ने कई अल्बानियाई खिलाड़ी शामिल हैं और सर्बिया के खिलाफ जीत में उसके दो गोल स्कोरर ग्रैनित जाका और जेरदान शकीरी ने गोल करने के बाद अपने जश्न में ईगल का चिन्ह बनाया था जो अल्बानिया के झंडे पर अंकित है। सर्बिया प्रशंसकों ने इन दोनों गोल स्कोररों की हरकत पर कड़ा विरोध जताया था। 
 
यह भी आशंका है कि फुटबाल की विश्व संस्था फीफा इन दोनों को बुधवार के मैच से पहले निलंबित कर सकती है। सर्बिया ने अपने पूर्व प्रांत कोसोवो की आजादी को मान्यता देने से इंकार किया है जिसके 18 लाख लोगों में अधिकतर अल्बानियाई शामिल हैं। कोसोवो 10 वर्ष पहले सर्बिया से अलग हो गया था। स्विट्जरलैंड को मध्य अमेरिकी टीम कोस्टा रिका के खिलाफ इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वैसे भी कोस्टा रिका को मध्य अमेरिका का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। दोनों ही देश राजनीतिक स्थिरता, निष्पक्षता और प्राकृतिक सुंदरता के लिये जाने जाते हैं और उनके बीच अच्छे कूटनीतिक संबंध हैं।   
 
इस दोस्ताना माहौल से अलग यदि फुटबाल को देखा जाए तो इन दोनों में काफी समानताएं हैं। दोनों 1990 के बाद से पांचवीं बार विश्वकप में खेल रहे हैं और दोनों ही 2014 में पिछले विश्वकप में ग्रुप चरण से आगे गये थे। नॉकआउट की दहलीज पर खड़ी स्विस टीम इस मैच में कोई शिथिलता नहीं दिखाएगी, क्योंकि उसे मालूम है कि सर्बिया के पास भी नॉकआउट में जाने का मौका बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »