28 Mar 2024, 18:30:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा विश्व कप : मिस्टर माइक्रो पिग ने की सेमीफाइनलिस्ट की भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 12:49PM | Updated Date: Jun 20 2018 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका के चुनावों में राष्ट्रपति बनने की सही भविष्यवाणी करने वाले आठ साल के माइक्रो पिग मिस्टिक मार्कस ने रूस में चल रहे फीफा विश्व कप फुटबाॅल टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की है।  
 
मिस्टर माइक्रो पिग ने सेब खाकर चार सेमीफाइनलिस्ट अर्जेंटीना, नाइजीरिया, उरुग्वे और बेल्जियम चुने हैं। माइक्रो पिग को विश्व कप में हिस्सा ले रहे 32 देशों के झंडे से मार्क किए हुए 32 सेबों में से चार को चुनना था। माइक्रो पिग ने इससे पहले अमेरिकी चुनावों में ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने की सही भविष्यवाणी की थी। टूर्नामेंट में एचिलेस नाम की एक बिल्ली भी भविष्यवाणी कर रही है। 
 
रूस और सऊदी अरब के बीच हुए उद्घाटन मुकाबले से पहले बिल्ली ने जो भविष्यवाणी की थी वह बिल्कुल सही निकली थी। ओल्ड इम्पेरियल सारिस्ट कैपिटल के प्रेस सेंटर में दो कटोरियां रखी गई थीं और बिल्ली को एक कटोरी को चुनना था। बिल्ली ने जो कटोरी चुनी उसमें रूस की पर्ची थी। इससे पहले आॅक्टोपस पॉल ने 2010 के विश्व कप में कई सही भविष्यवाणियां की थीं। 2014 के विश्व कप में शाहीन नाम के ऊंट ने भी भविष्यवाणियां की थीं। पोलैंड में इस बार एक हाथी को भविष्यवाणियां करने के लिए चुना गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »