25 Apr 2024, 18:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस जानता है कि सालाह को कैसे रोकना है : कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 2:38PM | Updated Date: Jun 19 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के कोच स्टेनिसलाव चेरचेसोव ने कहा कि विश्व कप का मेजबान जानता है कि मंगलवार को सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाले मुकाबले में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को कैसे रोकना है। सालाह ने लिवरपूल की तरफ से इस सत्र में 44 गोल किये थे।
 
वह चोटिल होने के कारण उरूग्वे के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्हें फिट घोषित किया गया है। चेरचेसोव ने कहा कि उनकी टीम सालाह को लेकर चिंतित नहीं है। रूसी कोच ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, हम जानते हैं कि उसके खिलाफ कैसे खेलना है। हम सालाह को रोकने के लिए तैयार हैं और हम ऐसा करेंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »