19 Apr 2024, 10:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दबंग दुनिया विशेष : मैच से पहले तोते ने की भविष्यवाणी - उद्घाटन मैच नहीं जीत पाएगा जापान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 1:02PM | Updated Date: Jun 19 2018 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान विश्व कप में अपना उद्घाटन मैच नहीं जीत पाएगा, यह भविष्वाणी की है एक तोते ने जिसके बारे में कहा जाता है कि वह सही भविष्यवाणी करता है। स्लेटी रंग के इस तोते का नाम ओलिविया है और यह तोक्यो के उत्तर में स्थित टोचिगी में नासु एनिमल किंगडम में रहता है।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार तोते ने भविष्यवाणी की है कि रूस में चल रहे विश्व कप में जापान ग्रुप एच के अपने पहले मैच कोलंबिया से हार जाएगा। ओलिविया उन कई जानवरों में शामिल हैं जो पिछले कुछ वर्षों में भविष्यवाणी करते रहे हैं। जापान की सांकेई न्यूज के अनुसार इस तोते ने पहले ड्रॉ के संकेत दिए, लेकिन बाद में उसने कोलंबिया का ध्वज उठाया।
 
2015 में महिला विश्व कप के सात में से छह मैचों की सही भविष्यवाणीइस चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले नोजोमी ओइकावा ने कहा, उम्मीद है कि इस बार उसकी भविष्यवाणी गलत होगी। तोता कुछ देर तक इधर उधर मंडराता रहा, इसलिए यह करीबी मैच होगा। इस 13 वर्षीय तोते ने 2015 में महिला विश्व कप के सात में से छह मैचों की सही भविष्यवाणी की थी।
 
इसके अलावा उसने रियो ओलंपिक 2016 के सात में से पांच मैचों की सही भविष्यवाणी की थी। लगभग 9000 मील (14000 किमी) दूर मेडलिन में सांता फि जू में शेरों के एक जोड़े ने भी ओलिविया से सहमति जताई है। उन्होंने भी जापान पर कोलंबिया के बॉक्स को तरजीह दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »