20 Apr 2024, 16:40:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : रोमांचक मुकाबले में सर्बिया ने कोस्टा रिका को 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 11:53AM | Updated Date: Jun 18 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समारा। फीफा विश्व कप 2018 के 9वें मुकाबले में सर्बिया ने कोस्टा रिका को शून्‍य के मुकाबले 1 गोल से हराया। सर्बिया की ओर से एक मात्र गोल कप्‍तान कोलारोवा ने दागा। कोलारोवा ने 59वें मिनट में फ्री कीक को गोल में बदला और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एलेक्जेंडर कोलारोव को शानदार गोल के लिए ‘मैन आॅफ द मैच’ दिया गया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी और स्‍कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। लेकिन हाफटाइम के बाद खेल में तेजी आई और सर्बिया को फ्री कीक का मौका मिला। कप्‍तान कोलारोवा ने फ्री कीक को गोल में बदल दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »