28 Mar 2024, 15:57:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा विश्वकप : क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2018 1:26PM | Updated Date: Jun 17 2018 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप के ग्रुप डी के मुकाबले में क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से शिकस्त दी। क्रोएशिया की ओर से मैच के 32वें मिनट में नाइजीरियाई के मिड फील्डर ओघनेकरो इतेबो गेंद को क्रोएशियाई खिलाड़ियों से दूर धकलने की कोशिश कर रहे थे तभी क्रोएशिया के खिलाड़ी ने कलिंगग्रेड ने साथी खिलाड़ी मेंडजुकिक को शानदार क्रॉस दिया और उन्होंने गोल कर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई।
 
क्रोएशिया की ओर से दूसरा गोल लूका मोडरिक ने किया। लूका ने 71वें मिनट में पेनल्टी का फायदा उठाते हुए बॉल को गोल में तब्दील कर दिया।
पहले हाफ में क्रोशिया ने नाइजीरिया को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के दौरान नाइजीरिया को कई मौके मिले, लेकिन टीम के खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। क्रोएशिया ने 54% गेंद को अपने पाले में रखा। नाइजीरियाई खिलाड़ी ऐसा करने में असफल रहे और सिर्फ 46% गेंद को ही अपने पास पाले में लाने में सफल रहे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »