19 Apr 2024, 07:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो की हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन से खेला 3-3 का ड्रॉ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 12:35PM | Updated Date: Jun 16 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोच्चि। करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जबरदस्त हैट्रिक के दम पर पुर्तगाल ने पूर्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रुप बी मुकाबला शुक्रवार रात 3-3 से ड्रॅा खेल लिया। पुर्तगाल और स्पेन ने इस ड्रॅा से एक-एक अंक हासिल किया। रोनाल्डो ने मैच के 88 वें मिनट में लहराती फ्री किक से बेहतरीन गोल कर पुर्तगाल को न केवल हार से बचा लिया बल्कि मैच ड्रा कराकर एक अंक भी दिला दिया।
 
बिजली की गति से खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के चौथे मिनट में मिली पेनल्टी पर पुर्तगाल का पहला गोल किया। रियाल मेड्रिड के स्टार ने आधे समय से ठीक पहले 44 वें मिनट में पुर्तगाल का दूसरा गोल किया और निर्धारित समय से दो मिनट पहले 88 वें मिनट में बॉक्स के ठीक बाहर मिली फ्री किक पर अपनी टीम को बराबरी दिलाने वाला गोल दाग दिया।
 
पूर्व चैंपियन स्पेन ने भी जबरदस्त खेल दिखाया और चौथे मिनट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरे हाफ में 3-2 की बढ़त बना ली लेकिन स्पेन को रोनाल्डो के कमाल का कायल हो जाना पड़ा। रोनाल्डो अब लगातार आठ बड़ी चैंपियनशिप में गोल कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »