18 Apr 2024, 07:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्ड कप : उरुग्वे ने मिस्र को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 10:46AM | Updated Date: Jun 16 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। 21वें विश्व कप के दूसरे मैच में शुक्रवार को उरुग्वे ने मिस्र को 1-0 से हरा दिया। 1990 के बाद पहली बार उरुग्वे ने वर्ल्ड कप में अपना शुरुआती मैच जीता। येकातेरिनबर्ग एरिना में हुए मैच में एकमात्र गोल 89वें मिनट में गिमिनेज ने किया। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप में आमने-सामने थीं। मिस्र की टीम 28 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने उतरी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके चोटिल स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने इंग्लिश प्रीमियर लीग में इस साल सबसे ज्यादा गोल किए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »