29 Mar 2024, 00:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्ड कप : आज से महीनेभर तक दुनिया की 32 टीमें लड़ेंगी पैरों की जंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 10:39AM | Updated Date: Jun 14 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस। मास्को फुटबॉल के सबसे बड़े खिताब के लिए दुनिया की 32 टीमें पैरों की जंग लड़ेंगी तो इन दिग्गजों पर सभी की नजरें रहेंगी। गुरुवार से शुरू हो रहे इस महासमर की मेजबानी इस साल रूस कर रहा है। उद्घाटन मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच गुरुवार को खेला जाएगा, जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल 15 जुलाई  को मास्को में खेला जाएगा। विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट जहां स्टार खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का मंच रहा है तो वहीं कुछ के लिए यह इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।  फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण में कुल 32 टीमों को 8 ग्रुप्स में बांटा गया है। 
 
पांच देश पहली बार खेलेंगे
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में इस बार पांच ऐसे देश होंगे जिन्होंने पहली बार फीफा के लिए क्वालीफाई किया है। इसके अलावा कई ऐसे भी देश हैं जिन्हें कई सीजन गुजर जाने के बाद वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है।
 
सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी
मिस्र के गोलकीपर और कप्तान एसाम अल हदारी इस बार मुकाबले के लिए उतरते ही विश्व कप में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। हदारी की उम्र 45 साल और पांच महीने है, जबकि पिछला रिकॉर्ड ब्राजील 2014 में कोलंबिया के फेरिड मोंड्रेगन ने बनाया था, जो 43 साल और तीन दिन की उम्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने उतरे थे।
 
इन देशों पर रहेंगी नजरें
ब्राजील: पांच बार की चैम्पियन ब्राजील के पास अब एक बार फिर मौका है क्योंकि कोच टिटे ने उन्हें हार की निराशा से निकाला है।  
जर्मनी : पिछली विजेता जर्मनी को बड़े मैचों की टीम माना जाता है, लेकिन नुमाइशी मैचों में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 
स्पेन : स्पेन 2014 के खराब प्रदर्शन का गम यहां भुलाना चाहेगा।
फ्रांस : फ्रांस को  काफी कुछ दुरुस्त करना है, लेकिन वह दावेदारों में है।
अर्जेंटीना : अर्जेंटीना टीम बहुत हद तक लियोनेल मेसी पर निर्भर है जो अभी तक विश्व कप नहीं जीत पाने का कलंक धोना चाहेंगे।
 
आज का मैच
रूस और सऊदी अरब के बीच पहला मैच मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में गुरुवार को होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से होगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »