19 Apr 2024, 08:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान को वर्ल्ड कप में नाइकी ने नहीं दिए जूते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 5:00PM | Updated Date: Jun 13 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी तथा आधिकारिक प्रायोजक नाइकी ने ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण गुरूवार से शुरू होने जा रहे फीफा विश्वकप के लिए उसकी राष्ट्रीय फुटबाल टीम को जूते ही उपलब्ध नहीं कराये हैं। ईरान की फुटबाल टीम के मुख्य को कार्लास क्वीरोजÞ ने कंपनी से इस हरकत के लिये माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि नाइकी ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि ईरान पर प्रतिबंधों के चलते उसने ऐसा किया है।

अमेरिकी कंपनी नाइकी ने कहा" अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगा रखे हैं और वह एक अमेरिकी कंपनी है ऐसे में वह ईरान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम को फिलहाल जूतों आपूर्ति नहीं कर सकती है। क्वीरोज की टीम गुरूवार से रूस की मेजबानी में होने जा रहे विश्वकप के ग्रुप बी में शामिल है और शुक्रवार को मोरक्को के खिलाफ अपना ओपंनिग मैच खेलेगी। कोच ने कहा कि कंपनी का यह बयान गैर जरूरी है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ(फीफा) को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। कोच ने कहा" पूरी दुनिया अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में जानती है। लेकिन नाइकी का यह आखिरी बयान बहुत ही गैर वाजिब है। इस कंपनी को हमसे माफी मांगने के लिये आगे आना चाहिये क्योंकि 23 खिलाड़यिों के खिलाफ उसकी यह हरकत बहुत गलत है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »