19 Apr 2024, 09:05:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप के लिए रूस पहुंची नेमार की ब्राजील टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 11:02AM | Updated Date: Jun 12 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोची। आत्मविश्वास से भरी ब्राजील की टीम छठी बार फुटबॉल विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ रूस पहुंची। स्टार फुटबॉलर नेमार और बाकी टीम विएना से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग तीन बजे (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार रात 12 बजे) सोची पहुंचे जहां टूनार्मेंट के दौरान टीम का बेस होगा।
 
विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में मेजबान आस्ट्रिया को 3-0 से हराने के बाद ब्राजील की टीम यहां पहुंची। अंतिम अभ्यास मैच में गोल करने वालों में नेमार भी शामिल थे। दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी नेमार मार्च की शुरूआत में पैर के आपरेशन के बाद पहली बार शुरुआती एकादश का हिस्सा थे।
 
टीम की ओर से बाकी दो गोल गैब्रिएल जीजस और फिलिप कोटिन्हो ने दागे। आस्ट्रिया की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। ब्राजील की टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ करेगी। टीम को ग्रुप ई के अन्य मैचों में कोस्टा रिका और र्सिबया से भी भिड़ना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »