25 Apr 2024, 15:24:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सितंबर अक्टूबर 2017 में होगा अंडर 17 विश्व कप: फीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2015 7:20PM | Updated Date: May 29 2015 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में होने वाला फीफा अंडर 17 विश्व कप सितंबर अक्टूबर 2017 में होगा जिसके लिए 6 में से 4 आयोजन स्थलों को अस्थाई मंजूरी मिल गई है। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने यह जानकारी दी। टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेपी ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 4 आयोजन स्थलों में से एक नवी मुंबई स्थित डी वाय पाटिल खेल अकादमी है जिन्हें 23 दिवसीय टूर्नामेंट में मैचों की मेजबानी की अस्था मंजूरी मिल गई है।
     
सेपी ने कहा हमने स्थानीय आयोजन समिति की पिछले सप्ताह बैठक की थी। नवी मुंबई स्थित डी वाय पाटिल खेल अकादमी 4 आयोजन स्थलों में से एक है जिन्हें अस्थाई मंजूरी मिली है। इन्हें अंतिम मंजूरी सितंबर 2016 में मिलेगी। उन्होंने कहा कि डी वाय पाटिल स्टेडियम के अलावा गुवाहाटी, कोलकाता और कोच्चि 3 अन्य आयोजन स्थल हैं। बाकी दो आयोजन स्थलों का चयन गोवा, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलूरू और पुणे में से होगा।
    
सेपी ने यह भी कहा कि एआईएफएफ के इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट की तारीखों से टकराव से बचने के लि अंडर 17 विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा अंडर 17 विश्व कप का यूरोपीय क्वालीफिकेशन चरण मई में खत्म होगा और टूर्नामेंट के आयोजन से पहले तीन महीने का अंतर होना जरूरी है। यह सितंबर से पहले नहीं हो सकता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »