29 Mar 2024, 14:43:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी पर माराडोना ने खुशी जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2015 12:14PM | Updated Date: May 28 2015 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने भ्रष्टाचार निरोधक स्टिंग में फीफा के शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी पर खुशी जताते हुए चेताया है कि अगला नंबर फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर का हो सकता है। माराडोना ने कहा कि वह फीफा के 2 उपाध्यक्षों समेत 7 अधिकारियों की गिरफ्तारी की खबर से आनंदित हैं।
   
इन अधिकारियों को ज्यूरिख के एक लक्जरी होटल में छापे के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्हें 15 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत लेने के आरोपों में अमेरिका निर्वासित किया जाएगा। माराडोना ने कहा कि अगला नंबर ब्लाटर का हो सकता है।
    
उन्होंने ब्यूनस आयर्स रेडियो स्टेशन ला रेड से कहा देखते जाओ, ब्लाटर को अपनी सफाई देने अमेरिका जाना पड़ सकता है। वे 10 साल से उनके पीछे हैं। माराडोना और ब्लाटर के बीच 1986 मेक्सिको विश्व कप से ही ठनी हुई है। उस समय माराडोना ने दिन की गर्मी में मैच कराने के फैसले का विरोध किया था।

इस महान फुटलर ने कहा मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं। वे कहते थे कि मैं पागल हूं लेकिन आज एफबीआई ने सच बता दिया। अब देखते हैं कि क्या इसके बाद ब्लाटर जीतते हैं । अमेरिकियों ने बेहतरीन काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »