20 Apr 2024, 06:29:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज्यूरिख में छह फुटबाॅल अधिकारी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 1:54PM | Updated Date: May 27 2015 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। अमेरिकी अधिकारियों के आग्रह पर बुधवार तड़के ज्यूरिख में छह फुटबाॅल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। स्विस अधिकारियों के अनुसार इन्हें करोड़ों डाॅलर की रिश्वत लेने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। न्यूयाॅर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फीफा के छह अधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। 
 
स्विट्जरलैंड के न्याय मंत्रालय ने बयान में कहा, रिश्वतखोर संदिग्ध-खेल मीडिया और खेलों को बढ़ावा देने वाली कंपिनियों के प्रतिनिधि तौर पर फुटबाॅल पदाधिकारियों, जिनमें फीफा के प्रतिनिधि और फीफा के उप संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं, दस करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करने की योजना में संलिप्त पाए गए हैं।
 
इसमें कहा गया है, इसके बदले में माना जा रहा है कि उन्हें लातिनी अमेरिका में होने वाले फुटबाॅल टूर्नामेंटों से जुड़े मीडिया, मार्केटिंग और प्रायोजन अधिकार मिले। न्याय मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के आग्रह पर छह अधिकारियों को 1990 के दशक के शुरू से लेकर वर्तमान समय तक रिश्वत लेने और उसके बदले में हित साधने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इन अधिकारियों को प्रत्यर्पण लंबित रहने तक हिरासत में रखा गया है। 
 
बयान में कहा गया है, अमेरिका के अनुरोध के अनुसार, इन अपराधों की तैयारियां अमेरिका में की गई और भुगतान अमेरिकी बैंकों के जरिए किया गया। स्थानीय ज्यूरिख पुलिस ने ज्यूरिख के एक बडे होटल से गिरफ्तारियां की। फीफा के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल की शीर्ष संस्था इस स्थिति पर स्पष्टीकरण चाहता है और गिरफ्तारी पर टिप्पणी नहीं करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »