20 Apr 2024, 10:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वंचित बच्चों के लिए सेलिब्रिटी मैच खेलेंगी फिल्मी हस्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 4:47PM | Updated Date: Apr 18 2018 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन और डिनो मोरिया जैसे सितारों सहित आॅल-स्टार फुटबॉल क्लब से जुड़ी 18 फिल्मी हस्तियां 2000 वंचित बच्चों के लिए 22 अप्रैल को मुंबई में सेलिब्रिटी मैच खेलेंगी। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन भारत के प्रमुख क्राउडफंडिंग मंच इम्पैक्ट गुरु डॉट कॉम के सहयोग से भारत के सबसे बड़े गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से इस मैच का आयोजन कर रहा है।
 
देश के 22 राज्यों के 77 जिलों में गैर वंशानुगत बच्चों के लिए जागरूकता पैदा करने और वंचित बच्चों के कल्याण के लिए धन जुटाने का एक प्रभावी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इम्पैक्ट गुरु गैर सरकारी संगठनों, गैर-लाभकारी संस्थाओं, चिकित्सा या व्यक्तिगत कारणों के लिए धन जुटाने के लिए भारत का एक प्रमुख क्राउडफंडिंग मंच है। 
 
मैजिक बस ने वंचित बच्चों के लिए 60 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान के तहत अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन और डिनो मोरिया जैसे सितारों सहित आॅल-स्टार फुटबॉल क्लब से जुडी 18 फिल्मी हस्तियां 2000 वंचित बच्चों के लिए सेलिब्रिटी मैच खेलेंगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »