25 Apr 2024, 00:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खराब डाइट की वजह से मैदान पर उल्टी करता था : लियोनल मेसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 11:37AM | Updated Date: Mar 21 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी की सेहत खराब डाइट की वजह से काफी खराब हो गई थी और वह मैदान पर मैच के दौरान उल्टियां करते थे। डाइट में परिवर्तन के कारण फिलहाल मेसी की सेहत में काफी सुधार हुआ है। मेसी ने एक टीवी चैनल को यह जानकारी दी है।  मेसी ने कहा, खराब डाइट के कारण मैं कई वर्षों तक गलत खाना खाता रहा। चॉकलेट, ठंडी चीजें सब कुछ।
 
उन्होंने कहा, इस कारण मैं मैच के दौरान मैदान पर उल्टियां करता था। अब मुझे बेहतर महसूस होता है। मैं अब मच्छी, मीट और सलाद खाता हूं। मैंने अपने हिसाब से जीना सीखा है, क्योंकि अंत में अपने तरीके से चीजें करना आसान होता है। मेसी ने अपने हाल में जन्में अपने तीसरे बेटे के बारे में भी बात की, जिसका जन्म इसी माह हुआ है। मेसी ने कहा, मैं पिछली बार अपने बेटे मातेओ (2015) के जन्म पर भावुक हुआ था। इसलिए, इस बार मैं भावुक नहीं हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »