29 Mar 2024, 00:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियन्स लीग : लियोनेल मेस्सी के 100वें गोल से जीता बार्सिलोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 1:31PM | Updated Date: Mar 15 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। दिग्गज फुटबाॅलर लियोनेल मेस्सी ने बुधवार को यहां चैंपियन्स लीग में अपने कुल गोल की संख्या 100 पर पहुंचाई जिससे बार्सिलोना ने चेल्सी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त किया। कैंप नोउ में बार्सिलोना के प्रशंसकों को मेस्सी से बड़ी उम्मीदें थी और उन्होंने उन्हें निराश नहीं किया। मेस्सी ने 129वें सेकेंड में ही गोल दागकर दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। उस समय तक चेल्सी की टीम ने कोई पास भी नहीं बनाया था।
 
इसके बाद मेस्सी ने ओसमाने डेम्बेले की गोल करने में मदद की जिससे बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी हो गयी। इस अर्जेंटीनी स्टार ने फिर चैंपियन्स लीग में अपने 123वें मैच में अपना 100वां गोल दागा। इससे बार्सिलोना ने दूसरे चरण का यह मैच 3-0 और ओवरआल 4-1 से जीत दर्ज की। मेस्सी यूरोप के इस प्रमुख टूर्नामेंट में गोल का शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे फुटबालर हैं। रीयाल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके नाम पर 152 मैचों में 117 गोल दर्ज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »