24 Apr 2024, 19:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ला लीगा में रोनाल्डो ने दागा 300वां गोल, बने दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 5:58PM | Updated Date: Mar 4 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ला लीगा फुटबॉल लीग के इतिहास में 300 या उससे अधिक गोल करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड गोल की बदौलत रियाल मैड्रिड ने लीग के एक मुकाबले में गेटाफे को 3-1 से हरा दिया। 
 
शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मैड्रिड के लिए मैच का पहला गोल गेराथ बेल ने 24वें मिनट में किया। इसके बाद रोनाल्डो ने दो गोल किए। उन्होंने 46वें और 78वें मिनट में गोल दागे। रोनाल्डो का 46वें मिनट में किया गया गोल ला लीगा में 300 वां और 78वें मिनट में किया गया गोल 301 वां गोल था। 
 
रोनाल्डो ने यह उपलब्धि 286वें मैच में हासिल किया। उनसे पहले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और लीग में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लियोनल मैसी ने 300 या उससे ज्यादा गोल किए थे। हालांकि मैसी ने 300 गोल करने के लिए 334 मैचों का सहारा लिया था। गेटाफे के लिए फ्रांसिस्को पोर्टिलो ने 65वें मिनट में टीम का एकमात्र गोल दागा। 
 
ला लीगा के इस सत्र में रोनाल्डो अब तक 14 गोल कर चुके हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं। वहीं मैसी 23 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। रियाल मैड्रिड इस जीत से सात अंक मिले और वह अंक तालिका में 54 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उनसे आगे एटलेटिको मैड्रिड है जो 61 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बार्सिलोना 66 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »