25 Apr 2024, 07:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 7:59PM | Updated Date: Feb 27 2018 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। भारतीय महिला फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से दो खिलाड़ियों प्रांसु प्रिया धानसोत और ज्योति जगत का चयन किया गया है। राज्य खेल विभाग की फुटबॉल कोच सरिता कुजूर ने मंगलवार को बताया कि मुंबई में आयोजित नेशनल इंक्लूजन कप 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ की इन दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रांसु ने मिडफील्ड और ज्योति जगत ने गोलकींपिग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मैक्सिको में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश की ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल रहेंगी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होने वाली जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील अन्तर्गत गिनाबहार गांव की प्रांसु ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बाद भी उसने खेल जगत से सफलता की उंचाइयों को छूने का सपना देखा था। अपने बेहतर प्रदर्शन से वह देश का नाम ऊंचा करना चाहती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »