25 Apr 2024, 03:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हीरो आई लीग : मिनर्वा पंजाब ने आईजॉल को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 6:36PM | Updated Date: Feb 26 2018 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आकाश सांगवान और बेजी आर्मंड के एक-एक गोल की बदौलत मिनर्वा पंजाब ने गत चैंपियन आईजॉल एफसी को सोमवार को 2-0 से हराकर हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।  
 
मिनर्वा पंजाब के लिए यहां घरेलू मैदान पर सांगवान ने 51वें और आर्मंड ने इंजरी समय में टीम के लिए गोल दागे। मिनर्वा पंजाब को अब अपना अगला मुकाबला दो मार्च को चेन्नई सिटी के खिलाफ कोयम्बटूर में खेलना है। 
 
गत चैंपियन आईजॉल एफसी भी दो मार्च को ही केरल एफसी के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। मिनर्वा की टीम 32 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आईजॉल एफसी 21 अंकों के साथ छठे नंबर पर कायम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »