18 Apr 2024, 10:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : मीकू और सुनील छेत्री के गोल ने जमशेदपुर को किया निराश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 5:08PM | Updated Date: Feb 26 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। मीकू के 23वें मिनट में पेनल्टी और 34वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री के हैडर पर किए गए गोलों की मदद से बेंगलुरू एफसी ने कलिंगा स्टेडियम मे खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने 17वें दौर के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हरा दिया।
 
कलिंगा स्टेडियम में मौजूदा करीब नौ हजार दर्शकों के बीच रविवार रात मिली इस जीत के साथ बेंगलुरू ने न सिर्फ पहले चरण में जमशेदपुर के हाथों मिली 0-1 की हार का हिसाब बराबर किया बल्कि उसने शीर्ष पर 37 अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। यह अलग बात है कि इन तीन अंकों का उसके लिए कोई मायने नहीं, क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
 
इन तीन अंकों की असल में तो जरूरत जमशेदपुर को थी, जो 17 मैचों के बाद 26 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसकी स्थिति बहुत बेहतर नहीं दिख रही है। जमशेदपुर ने अपना अंतिम मैच जीत भी लिया तो भी उसे दूसरी टीमों के बीच होने वाले मैचों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा। तभी जाकर उसके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ हो सकता है।
 
इस मैच में बेंगलुरू ने जमशेदपुर को पूरी तरह दोयम साबित किया और पहले ही हाफ में जीत के लायक बढ़त ले ली। मीकू ने जहां लगातार प्रयास के बाद मिले पेनल्टी पर गोल करते हुए इस सीजन में अपना 13वां गोल किया वहीं छेत्री ने 10वां गोल किया। छेत्री आईएसएल में 10 गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »